सियासत में ‘दावत’ और ‘रावत’ के हो रहे चर्चे, त्रिवेंद्र की ‘आम पार्टी’ में पहुंचे हरदा…

1
89

देहरादून।Âपूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार दोनों नेता आम दावत को लेकर सुर्खियों में बने है। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आवास पर आयोजित आम पार्टी में पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने आम खिलाकर उनका स्वागत किया। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब राजनीतिक मंचों पर एक दूसरे का विरोध करने वाले नेता किसी दावत में साथ नजर आते हैं।

Harish Rawat And Trivendra Rawat

आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पर रखी गई यह आम पार्टी खासतौर से यही मैसेज देने के लिए रखी गई थी कि भले ही राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी सौहार्द बरकरार रहे। राजनीतिक सौहार्द की ये शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से ही की गई है।

Image

बता दें कई मर्तबा हरीश रावत इस तरह की दावत देते नजर आए हैं। जिसमें मौसमी फलों और पहाड़ी व्यंजनों की भरमार होती है। जिसमें वो किसी तरह की कोई राजनीतिक बंदिश नहीं रखते है। अब ठीक उसी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर आम पार्टी रखी। जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने शिरकत की। जहां हरीश रावत ने भी जमकर आम खाए। विकासनगर से बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी हरीश रावत से गर्मजोशी से मिले। इसके बाद तो तमाम बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत से मुलाकात करने लगे।

Enews24x7 Team

1 comment

Leave a reply