ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में बड़ा हादसा, मशीन के नीचे आने से युवक की मौत

1
122

ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में बड़ा हादसा हो गया। यहां सुरंग के अंदर काम कर रहे एक युवक की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे प्रोजेक्ट में काम कर रही एलएनटी के अभय प्रताप ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अभय प्रताप ने पुलिस को बताया कि गूलर क्षेत्र में सुरंग निर्माण कार्य में मशीन से खोदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन बैक करते समय मजदूर विकास सोरेंग (27) पुत्र निखिल सोरेंग निवासी दुमकी करोजो, झारखंड मशीन के नीचे आ गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। फ़िलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Enews24x7 Team

1 comment

  1. 888slot app 2 May, 2026 at 19:51

    Bạn có thể gửi phản hồi trực tiếp từ giao diện 888slot app – đội ngũ sản phẩm sẽ tiếp nhận, đánh giá và triển khai cải tiến trong các bản cập nhật tiếp theo. TONY05-01

Leave a reply