कोसी नदी में पैर फिसला…19 साल के युवक की डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव

0
2

नैनीताल।उत्तराखंड के नैनीताल में गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां की ग्राम सिमलखा का रहने वाला 19 साल के युवक की डुबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को युवका का कोसी नदी में पैर फिसला गया।

कोसी नदी में पैर फिसलने से 19 साल के युवक की मौत
दरअसल 19 साल का विशाल जलाल कोसी नदी पार कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वो नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक के डूबने की सूचना तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को दी।

इलाके में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी किनारे पहुंची। युवक को नदी से बाहर निकाला गया। उसे गरमपानी सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Enews24x7 Team