उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की गला रेतकर हत्या, शौचालय में मिला शव

0
4

लक्सर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मामला रुड़की का है, जहां नशा मुक्ति केंद्र में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का किसी धारदार हथियार से गला रेता जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मैं लेकर जहां शुरू की है।

मृतक के गले पर धारधार हथियार का निशान

लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (37) को उसके स्वजन ने सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह पहले भर्ती कराया था। मंगलवार की रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिग्ध हालत में मिला। केंद्र के संचालक ने उसका शव पड़ा देखा इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

स्वजन नशा मुक्ति केंद्र भर्ती एक मरीज पर जताया शक

परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का शक जताया है पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया है कि परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.