धामी कैबिनेट बैठक खत्म, इन 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
2

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • परिवहन विभाग में पर्यवेक्षक और सिपाहियों की वर्दी तय
  • कुंभ मेले में 1 करोड़ तक के कार्य मेला अधिकारी करेंगे स्वीकृत, 5 करोड़ तक के कार्य गढ़वाल आयुक्त को अधिकार, उससे ऊपर शासन स्तर पर मंजूरी
  • कुंभ मेले में 1 करोड़ रुपए तक के कार्य मेला अधिकारी स्वीकृत कर सकते हैं, 5 करोड़ तक के कार्य गढ़वाल आयुक्त स्वीकृत कर सकते हैं, उससे अधिक शासन स्तर पर होंगे स्वीकृत
  • आबकारी नीति के 6% प्रावधान को राज्यकर विभाग ने अपनाया
  • परिवहन विभाग को 250 बसों की खरीद को कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • GST कम होने के चलते 100 की बजाय 109 बसें खरीदने का फैसला

वन दरोगा और वन आरक्षी की आयु सीमा में बदलाव

  • वन दरोगा की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष की गई, वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय
  • D श्रेणी के ठेकेदारों के कार्य की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.50 करोड़
  • वन क्षेत्र की सीमा पर मधुमक्खी पालन नीति को मंजूरी, इससे स्थानीय आय बढ़ेगी और मानव-हाथी संघर्ष में कमी आएगी
  • मदरसों के लिए नई व्यवस्था लागू, कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों को जिला स्तर से मान्यता, कक्षा 9 से 12 के करीब 52 मदरसों को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी
  • कार्मिक विभाग में प्रतीक्षा सूची 1 वर्ष तक ही मान्य होगी
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत विशेष शिक्षा शिक्षकों के लिए नई नियमावली को मंजूरी
  • सहायक अध्यापक के 62 पदों के लिए सेवा नियमावली को मंजूरी
  • PWD में JE भर्ती से जुड़े मामले में 6 पद सृजन को मंजूरी
  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना अब 21 अशासकीय कॉलेजों में भी लागू होगी
Enews24x7 Team

Comments are closed.