देहरादून: जंगल में कट्टे के अंदर मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

0
1

देहरादून। राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मांडूवाला के जंगल महिला का शव में मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे से बेहद तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जब कट्टे को खेलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश थी। शव करीब 30-35 साल की महिला का है।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। शिनाख्त करने के लिए जिले में सभी थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि शव करीब छह-सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था। उसकी शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.