उत्तराखंड: गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश

0
3

पौड़ी। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानव वन्यजीवों के संघर्ष कुछ कम होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते लगातार लोग जंगली जानवरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है, जहां पर गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल चुकी है।

जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के घुड़दौड़ी के जामलाखाल के चिवलु गांव निवासी 48 वर्षीय प्रकाश लाल मिस्त्री का कार्य करते थे। बीते सोमवार की शाम प्रकाश काम खत्म कर बालमाणा गांव से अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी इस दौरान शाम को जैसे ही वह पटवारी चौकी के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

वहीं प्रकाश जब घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जिसके इसके पश्चात आज मंगलवार की सुबह खोजबीन के दौरान उनका शव बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए मांग की है कि आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़कर पिंजरे में कैद किया जाए। बता दें कि जनवरी 2026 के महीने भी गुलदार ने बाड़ा गांव में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया था।

Enews24x7 Team

Comments are closed.