उत्तराखंड: नाबालिग बेटी का प्रेमी से करवाया यौन शोषण, पूर्व भाजपा नेत्री पर आरोप

0
1

हरिद्वार।उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अपनी नाबालिग बेटी का दुष्‍कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का काफी समय से अपनी पति से विवाद चल रहा था। वहीं, पीड़िता एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही थी। इस दौरान वो काफी गुमसुम सी थी। पिता ने बेटी से इसका कारण पूछा, लेकिन बेटी ने जो बताया उसे सुनकर पिता के होश उड़ गए।

नाबालिग का आरोप है कि उसकी मां ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों से उसका यौन शोषण कराया है। पीड़िता की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच की और पीड़िता का मेडिकल कराया। इसके अलावा पीड़िता के 164 में बयान भी दर्ज कराए गए हैं। जांच और मेडिकल में सभी आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया. साथ ही एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

वहीं, हरिद्वार बीजेपी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का कहना है कि जिस महिला पर आरोप लगा है, उसे पार्टी ने अगस्त 2024 में ही सभी दायित्व से मुक्त कर दिया था। फिलहाल उस महिला पर भारतीय जनता पार्टी का कोई पद नहीं था, जिसका लेटर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा किया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.