उत्तराखंड भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
9

देहरादून।राजधानी देहरादून में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात को देहरादून में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मिलीं जानकारी के अनुसार मामले को लेकर अभिषेक बर्तवाल पुत्र संतोष कुमार निवासी तिल्वाड़ी ने पुलिस को तहरीर दी है। अभिषेक ने बताया कि देर रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में पीपल चौक मण्डुवाला में थे। इस दौरान वहां मोटरसाइकिल में दो युवक आए और कार में फायर झोंक दिया। इस दौरान गोली रोहित की गर्दन में लग गई। आनन-फानन में रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के पीछे अजहर त्यागी नाम के शख्स का नाम सामने आया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक विवेचना में मृतक के दोस्त की महिला मित्र के साथ आरोपी की जान पहचान थी। रात में जब मृतक रोहित नेगी अपने दोस्त और उसकी महिला मित्र समेत अन्य दोस्त नयागांव दोस्त के घर पर थे। महिला मित्र को आरोपी का फोन आने पर आरोपी की महिला और मृतक व उसके दोस्तों से बहस हो गई। बहस होने के कारण आरोपी ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया, ऐसी जानकारी मिल रही है। थाना प्रेमनगर पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई जारी है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.