उत्तराखंड: कुकर और चाकू से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर।उत्तराखंड के जसपुर के मंडुवाखेड़ा गांव में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार मृतका के पिता ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व उसकी बेटी का विवाह मुंडवाखेड़ा निवासी के साथ हुआ था। युवक अक्सर उसकी बेटी के साथ मार पीट करता था। कई बार उसके समझाने के बाद भी वह बाज नहीं आया। रविवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है। पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया, जिसमें से कुछ लोग आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी साक्ष्य संकलन कर रहे थे। पुलिस ने थाना क्षेत्र से आरोपी कुमार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हलवाई का काम करता है, जबकि पत्नी प्लाईवुड की फैक्ट्री में काम करती थी, उसे शक था कि फैक्ट्री में उसका किसी के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, इस दौरान आरोपी ने पहले कुकर से उसके सिर पर हमला किया गया जिसके बाद तेज धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे पर खून से लथपथ शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से पुलिस टीम ने धारदार हथियार और कुकर भी बरामद कर लिया है।








