रहिए सतर्क, उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
3

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। हेमकुंड साहिब समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ ओर केदारनाथ समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के दौर हुए। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिलने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश भर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं। चारधाम और यात्रा मार्गों पर आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही वर्षा और तेज हवा चल सकती है। मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं और भारी बारिश के साथ ही अंधड़ की चेतावनी है।

बता दें कि उत्तराखंड में कई दिनों से आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमाया हुआ है और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल रही है। पर्यटक प्रदेश के हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं, जहां इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.