रिटायर्ड सैन्य अफसर पर भतीजी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, अब पोती के साथ छेड़छाड़ से ऐसा खुला राज

0
1

देहरादून।राजधानी दून में सेना से रिटायर्ड आनरेरी कैप्टन पर रिश्तों को कलंकित करने का आरोप है। कई साल पहले आरोपी ने अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया और अब पोती से भी छेड़छाड़ का आरोप है।

दरअसल, प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 11 मई की शाम उसकी 19 वर्षीय बेटी रोते हुए उसके पास आई। बेटी ने बताया कि उसको जानकारी मिली है कि ताऊ ने 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है, जोकि रिश्ते में उनकी पोती लगती है। बेटी ने अपनी मां को बताया कि वो जब 13 साल की थी, तब ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस दौरान युवती के पिता का कैंसर का इलाज चल रहा था और मां भी रात को अस्पताल में ही रहती थी। साल 2019 में युवती नौवीं कक्षा में थी और दादी के घर पर रह रही थी।

लड़की ने अपनी मां को बताया कि, एक दिन वो कमरे में अकेली थी और रात को ताऊ उसके बिस्तर पर आकर बैठ गया। ताऊ ने युवती को कहा कि वो उसके पिता के इलाज के लिए पैसे दे सकता है। यह कहकर उसने लड़की का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की बहुत डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन इतने वर्ष बाद जब युवती को पता चला कि ताऊ ने अपनी ही पोती के साथ भी अश्लील हरकतें की हैं तो उसने आगे आकर ताऊ की करतूत मां को बताई। ये भी आरोप है कि आरोपी शिकायतकर्ता बहू पर भी गंदी नजर रखता था।

थाना प्रेमनगर प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, साथ ही क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस को शिकायत की,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.