गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री घायल

1
101

उत्तरकाशी।मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को गंगोत्री लेकर जा रही यात्री बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार से पांच यात्री घायल हो गए। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद यात्रियों को बस से बाहर निकालकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 28 तीर्थ यात्री सवार थे। जो अन्य वाहनों के जरिए गंगोत्री धाम भेजे गए हैं।

वहीं हाईवे पर बस के पलटने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिस कारण दोनों ओर से लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। करीब चार घंटे तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा है। बीआरओ की मशीनरी के जरिए बस को हटाकर राजमार्ग को चालू किया गया।

Enews24x7 Team

1 comment

Leave a reply