उत्तराखंड: क्या बद्रीनाथ सीट से गणेश गोदियाल होंगे कांग्रेस का “मास्टर स्ट्रोक”…

फाइल फोटो...
देहरादून।उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन में जुट गई है। दोनों पार्टियों में जिताऊ कैंडिडेट को लेकर मंथन चल रहा है। लोकसभा चुनाव में पांचों सीटें गंवा चुकी कांग्रेस अब बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गंभीर नजर आ रही है। कांग्रेस की नजर इन दोनों सीटों को जीतने पर है, जिसके लिए लगातार पार्टी के भीतर मंथन का दौर चल रहा है।
वहीं भाजपा में जहां बद्रीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में पांच नामों के पैनल चर्चा है। तो कांग्रेस के भीतर भी लगातार बैठकों का दौर जारी है। किसके नाम पर मुहर लगेगी, फिलहाल यह तय नहीं है, लेकिन कांग्रेस कोई चौंकाने वाला फैसला कर सकती है। कांग्रेस बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में लोकसभा चुनाव में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहती है। जिन नामों पर चर्चा चल रही है, उनमें गणेश गोदियाल का नाम भी शामिल है। गोदियाल ने उपचुनाव में लड़ने से इनकार कर चुके हैं। लेकिन, पार्टी के भीतर से गोदियाल को चुनावी मैदान में उतारने की मांग जोर पकड़ रही है।
वहीं, मंगलौर सीट पर पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन की टिकट पर मजबूत दावेदारी है। जबकि बदरीनाथ सीट पर कई दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कई दावेदारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिले हैं। इनमें से तीन नाम ही पैनल में पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वाल सीट से प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल भी बदरीनाथ सीट पर तुरुप का इक्का हो सकते हैं। गोदियाल लोकसभा चुनाव में अपने दम पर लड़े। उनके चुनाव अभियान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हुई। जिससे माना जा रहा है कि हाईकमान गोदियाल पर दांव लगा सकती है। हालांकि गोदियाल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर चमोली जिले के स्थानीय नेताओं को मौका दिए जाने की बात कही।









Sau khi tải xong, mở file cài đặt và làm theo hướng dẫn để cài đặt ứng dụng trên điện thoại của bạn. Ứng dụng 66b hỗ trợ cả hai hệ điều hành Android và iOS, nên bạn không cần lo lắng về tính tương thích. TONY04-28