उत्तराखंड: कुंवर प्रणव चैंपियन के घर पहुंचे महेंद्र भट्ट, सियासी हलचल तेज

0
2

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट अपनी दो मुलाकातों कों लेकर चर्चाओं में है। मुंबई की डांस पार्टी का जिक्र कर खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार चर्चाओं में आ गए। आरोप- प्रत्यारोप के बाद जब महेंद्र भट्ट का नाम भी सामने आया तो वो अचानक चैंपियन के घर पहुंच गए। हलांकि दोनों ही नेताओं ने मुलाकात को पारिवारिक बताया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के आवास पर पहुंचे महेंद्र भट्ट

मुंबई डांस पार्टी का जिक्र कर चर्चा में आए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लंढौरा स्थित रंगमहल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहुंचकर सबको चौंका दिया है। इस मुलाकात का खुलासा खुद चैंपियन ने किया है। चैंपियन ने सोशल मीडिया पर भट्ट के साथ मुलाकात की फोटो पोस्ट की है। हलांकि उन्होंने और प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात को पारिवारिक बताया है।

गोदियाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पाले में डाल दी गेंद

बता दें कुछ दिन पहले चैंपियन ने मुंबई की एक पार्टी का जिक्र किया था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का नाम लेते हुए बताया था कि गोदियाल ने मुंबई के क्लब में पार्टी दी थी। जिसमें बार बालाएं भी मौजूद थी। चैंपियन की इस टिप्पणी पर गोदियाल ने रिएक्शन देते हुए गेंद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पाले में डाल दी।

गोदियाल ने कहा था कि उस पार्टी में महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। गोदियाल की इस टिप्पणी के बाद कहा जा रहा था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष असहज महसूस कर रहे थे और अचानक वो चैंपियन से मिलने उनके आवास पहुंचे और चैंपियन की ओर से दी गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई।

महेंद्र भट्ट ने दी सफाई

हालांकि इस मुलाकात को लेकर महेंद्र भट्ट ने सफाई दी है। भट्ट ने कहा देहरादून में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में रानी देवयानी को शामिल होना था लेकिन वे नहीं पहुंची तो जानकारी ली गई। जिस पर उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत खराब होने के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी। इसीलिए पार्टी कार्यकर्ता और पारिवारिक रिश्तों के नाते वे मिलने गए थे।

गदरपुर विधायक अरविन्द पांडे से महेंद्र भट्ट ने की मुलाक़ात

पिछले कुछ समय से सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाले बयान देकर चर्चाओं में रहने वाले गदरपुर विधायक अरविंद पांडे से अपने प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 25 फरवरी को उनके आवास पर जाकर मुलाकात की दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सत्ताधारी पार्टी चुनाव से पहले पार्टी पर बयान बाजी करने वाले अरविंद पांडे की सभी नाराजगी को दूर कर देना चाहती है जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी को किसी तरह का नुकसान ना हो।

Enews24x7 Team

Comments are closed.