एक्शन मोड में दून जिलाधिकारी सविन बंसल, कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण कर दिए ये निर्देश

0
2

देहरादून।राजधानी दून में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के हर वार्ड और अनुभाग का बारीकी से जायजा लेने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों से सीधी बातचीत की। बाल चिकित्सा वार्ड में बच्चे के हाथ में मोबाइल देखकर अभिभावकों से ऐसा नहीं करने का आग्रह किया। डीएम ने अस्पताल में निर्माणाधीन ब्लड बैंक के कामों का निरीक्षण भी किया और कार्यदाई संस्था को 15 दिन के भीतर कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सेंट्रल पैथोलॉजी का समय अब 11 बजे से लेकर 1 घंटे बढ़ाकर 12 बजे किए जाने को भी कहा।

चन्दन लैब का किया निरीक्षण

उन्होंने चन्दन लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चन्दन लैब के अनुबन्ध के अनुसार 24×7 कार्य की जानकारी लेते हुए रात्र में लिए गए सैम्पल का विवरण मांगा। जब लैब की इंचार्ज रात में लिए गए सैंपल का विवरण नहीं दे पाई। जिस पर डीएम ने पिछले तीन महीनों की दिन-रात की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने जिलाधिकारी सदर और मुख्य चिकित्साधिकारी को सयुंक्त रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुबन्ध के अनुसार कार्य न किये जाने पर आधा भुगतान रोकने के भी निर्देश दिए।

सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय बढाया

आज से ही डीएम ने सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय एक घंटा बढ़ा दिया है। सेन्ट्रललैब के निरीक्षण के दौरान तैनात कार्मिकों स्टॉप की भी डीएम ने जानकारी ली। लैब के बाहर भीड़ को देखते हुए उन्होंने लैब का समय आज से एक घंटें के लिए बढ़ा दिया। पहले के सुबह 11 बजे के समय को अब 12 बजे तक करने के निर्देश दिए है। साथ ही निर्देश दिए कि जितने भी लोग सैंपल के लिए बैठे है उन सभी का सैम्पल आज ही लिया जाएं।

OPD की मरम्मत के लिए 10 लाख की स्वीकृति

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी की मरम्मत के लिए मौके पर ही 10 लाख की स्वीकृति दी गई। तो वहीं गायनी चिकित्सक न होने से अन्य चिकित्सालयों को रेफर किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने SDM और CMO को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

भर्ती मरीजों का हालचाल जाना

जिला प्रशासन ने बल्ड बैंक के लिए चिकित्सक, स्टॉफ, उपकरण की जिले स्तर पर ही व्यवस्था कराई है। जिलाधिकारी ने ईमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड, का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही सफाई और खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सफाई और खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

चिकित्सावार्ड में बच्चों को पुस्तक दिए जाने के निर्देश

जिलाधिकारी बाल चिकित्सावार्ड का निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में निर्देश दिए कि लाईब्रेरी से बच्चों को पुस्तक, ड्राईंग कलर खेलने को दी जाएं। जिससे बच्चों का मोबाईल की जगह क्रियेटिविटी में ध्यान रहे।

आटोमेटेड पार्किंग का किया निरीक्षण

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित हिलांस आउटलेट और आटोमेटेड पार्किंग का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित थी जिससे मरीजों, तीमारदारों और आमजन को बेहतर सुविधा मिली है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.