यशकृतिका फाउंडेशन की शानदार पहल, ‘स्मरण’ कला प्रदर्शनी में दिखी रंगों और रचनात्मकता की अनूठी दुनिया

0
2

देहरादून।यशकृतिका फाउंडेशन द्वारा चित्रकार कृतिका उनियाल की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित स्मरण कार्यक्रम के पांचवें दिन नन्हे बाल चित्रकारों के लिए विशेष चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल चित्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सुंदर एवं आकर्षक चित्र तैयार किए।

कार्यशाला में अंशिका सोनकर जी ने बच्चों को चित्रकला की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को रंगों के सही उपयोग, रेखांकन तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। साथ ही प्रकृति की सुंदरता को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारने की कला भी सिखाई गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में कला के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें कला के प्रति प्रेरित करने का कार्य करती हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.