ऋषिकेश में गैस सिलिंडर को लेकर बड़ा खुलासा,अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार…

0
4

देहरादून: ऋषिकेश में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसियों और होटल-रेस्टोरेंटों में छापेमारी अभियान चलाया, इस कार्रवाई के दौरान अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़ हुआ, एक युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसडीएम ने घरेलू सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग पकड़ी SDM ऋषिकेश योगेश मेहरा और सीओ नीरज सेमवाल के साथ पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली की संयुक्त टीम ने आशुतोष गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूशन वाहन की जांच की, जांच के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया, ​बिना नंबर के वाहन में बैठे अमन चौहान नाम के युवक को भरे हुए घरेलू सिलिंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर खाली सिलिंडरों में भरते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, मौके से रिफिलिंग का अवैध उपकरण भी बरामद किया गया।

वाहन में 7 खाली और 30 भरे हुए गैस सिलिंडर बरामद हुए, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अमन चौहान को हिरासत में ले लिया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर थाना ऋषिकेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने वाहन को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सिलिंडरों को जब्त कर अंकुर गैस एजेंसी को दे दिया गया है।

“अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस का उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी, सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सर्वर डाउन होने की स्थिति में भी ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग जारी रखी जाए ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो” -योगेश मेहरा, SDM ऋषिकेश।

Enews24x7 Team

Comments are closed.