यमुनोत्री हाईवे पर कार यमुना नदी में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

0
3

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, युवकों की मौत पर गांव में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है. जहां कार संख्या UK 07 HA 3697 अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। उधर, कार हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत पर इलाके में शोक की लहर है। हादसे पर राज्य मंत्री राजकुमार, ढुइंक गांव के प्रधान त्रेपन रावत, जिला पंचायत सदस्य अनिता नेगी आदि ने गहरा शोक जताया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.