देहरादून में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पेचकस से की तीनों की हत्या

0
1

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुरम में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सूचना से सनसनी फैल गई। यहां एक मकान में बुजुर्ग पति-पत्नी और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे।

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में विष्णु लोक कॉलोनी हैं। वहीं पर मकान नंबर 16 में कपूर दंपति रहे हैं। पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक दिन में तीन बजे के आसपास वो अपने घर में थी, तभी उन्हें पड़ोस में रहने वाले कपूर दंपति के घर में शोर शराबी की आवाज सुनी।

भारती भंडारी के अनुसार वो शोर शराबे की आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा कि एक युवक पेचकस से सामने के घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर वार कर रहा है, ये सब देखकर भारती भंडारी ने भी शोर मचा दिया। भारती भंडारी का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो पेचकस हाथ में लिए वो युवक उनकी तरफ भी दौड़ा, लेकिन उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी कपूर निवास की तरफ भागे। इस कारण वो युवक डरकर भाग गया। हालांकि घर के बाहर बैठे एक व्यक्ति ने युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।

वहीं पुलिस और आस पड़ोस के लोग कपूर दंपति और उनकी घरेलू सहायक को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर निवासी देहरादून व शीला निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।

मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Enews24x7 Team