उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी का विवादित बयान, कांग्रेस से आए नेताओं को बताया ‘गधा-घोड़ा’

0
1

​देहरादून:उत्तराखंड की राज नीति में एक बार फिर बयानों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को लेकर एक बेहद अजीबोगरीब और विवादित टिप्पणी की है।

उन्होंने बयान देते हुए कहा कि जब तक वे कांग्रेस में थे, तब तक वे “गधे-घोड़े” थे और उनके विचार भी गधों-घोड़ों जैसे थे, लेकिन भाजपा में आते ही सबके विचार सुधर जाते हैं और कांग्रेस में ही उनके विचार “लूले-लंगड़े” हो सकते हैं।

​इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठने लगे हैं कि क्या भाजपा नेता के इस बयान के बाद सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य और प्रदीप बत्रा जैसे तमाम बड़े मंत्री, विधायक और दायित्वधारी नेता—जो कभी कांग्रेस में हुआ करते थे—इस टिप्पणी पर क्या रुख अपनाएंगे। विपक्षी दल भी इस बयान को लेकर भाजपा पर हमलावर हो सकते हैं।

Enews24x7 Team