लोकसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, बीजेपी में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट समेत कई बड़े नेता…

देहरादून। लोकसभा चुनाव से उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका जोरों से लगा है। उत्तराखंड में आप के बड़े नेता जोत सिंह बिष्ट, आरपी रतूड़ी और कमलेश रमन समेत कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है, सभी नेताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट और उनके साथियों का बीजेपी में स्वागत किया।
बता दें कि रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया था। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कहना है कि सितंबर 2023 में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के लिए मेहनत से काम करने वाले पदाधिकारियों की उपेक्षा को लेकर अपने पद से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी, लेकिन अब तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया, जो लोग पार्टी के रात-दिन मेहनत कर रहे हैं, उन पर पार्टी हाईकमान को भरोसा नहीं है।
Your comment is awaiting moderation.
I admire your piece of work, regards for all the great content.