सामने आई दुनिया की पहली उड़ने वाली कार!

रंग लाई बरसों की मेहनत

  • दुनिया की पहली फ्लाई एंड ड्राइव कार लॉन्च, कीमत सवा चार करोड़ रुपए
  • हवा में 321 किमी और सड़क पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी
  • करीब 12,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है यह पीएएल-वी कार

फ्लोरिडा (अमेरिका)। दुनिया की पहली उड़ने वाली कार को मियामी 2020 एंड बियोंड’ इवेंट में बीते बुधवार को लॉन्च किया गया। इसे पायनियर पर्सनल एयर लैंडिंग व्हीकल (पीएएल-वी) नाम दिया है। इसमें रिट्रैक्टेबल ओवरहेड और रियर प्रोपेलर लगाए गए हैं, जिसकी मदद से यह 12,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है।

पीएएल-वी कार हवा में 321 किमी प्रति घंटा और सड़क पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। टू-सीटर इस कार में 230 हॉर्स पावर का इंजन लगा है। इसकी कीमत लगभग 4.30 करोड़ रुपए है। अभी तक इसकी 70 बुकिंग मिल चुकी है। इसकी पहली डिलीवरी 2021 में की जाएगी। कंपनी ने इसके लिए एक शर्त रखी है, जिसके तहत खरीदार के पास ड्राइविंग लाइसेंस के साथ पायलट लाइसेंस भी होना चाहिए।

दो सीट वाली इस कार में 230 हॉर्स पावर का फोर सिलेंडर इंजन लगा है। यह सिर्फ 10 मिनट में थ्री व्हील कार से जायरोकॉप्टर में बदल जाती है। ईंधन के रूप में इसमें गैसोलीन का इस्तेमाल होता है। कार्बन फाइबर, टाइटेनियम और एल्युमिनियम से बनी इसका कार का वजन 680 किलो है। इसे उड़ान भरने के लिए 540 फीट का रनवे और उतरने के लिए सिर्फ 100 फीट का रनवे चाहिए। इसमें बाइक की तरह ही हैंडलबार दिया गया है। इसकी मदद से इसे दोनों जगह (सड़क और उड़ान) कंट्रोल किया जा सकता है।

कंपनी ने इसके प्रोडक्शन वर्जन को तैयार कर लिया है। इसकी कीमत 4.30 करोड़ रुपए है। अभी तक 70 कार का ऑर्डर मिल चुका है। कंपनी इसके सस्ते वर्जन पाल-वी लिबर्टी स्पोर्ट भी तैयार कर रही है। जिसकी कीमत 2.40 करोड़ रुपए तक होगी। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी के मुताबिक हर यूनिट की क्षमता और मजबूती को परखने के लिए इसे कम से कम 150 घंटे उड़ाया जाता है। साथ ही कई सख्त टेस्ट से गुजरना होता है। इसमें 12,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है। इसमें 27 गैलन का गैस टैंक है, जिससे यह 500 किमी तक उड़ान भर सकती है, जबकि सड़क पर यह 1200 किमी तक चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here