इन 5 राज्यों में अगले 5 दिन चलेंगे गर्म हवा के झौंके

नौतपा आज से   

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड वॉर्निंग जारी
  • दिल्ली और आसपास प्री-माॅनसून गतिविधियाें के चलते मिलेगी राहत : स्काईमेट
  • दिल्ली में 25 और 26 मई काे अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहने का अनुमान

नई दिल्ली। आज साेमवार से शुरू हाे रहे नाैतपा से पहले माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिन पांच राज्याें राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रहेंगे। वहीं 45 डिग्री से ज्यादा तापमान रहने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड वार्निंग जारी की गई है।
माैसम विज्ञानी डाॅ. एन. कुमार ने बताया कि आज सोमवार से पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उप्र, मप्र, राजस्थान, तेलंगाना और तटीय आंध्र में तापमान लगातार बढ़ेगा। तापमान 47 डिग्री तक भी जा सकता है। दिल्ली में 25 और 26 मई काे अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक रह सकता है।
उधर रविवार काे राजस्थान का चूरू 47.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। शनिवार काे राजस्थान का ही पिलानी 46.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान था। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के महेश पालावत के अनुसार, दिल्ली और आसपास, पंजाब के उत्तरी हिस्से, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में प्री-माॅनसून गतिविधियाें के चलते राहत मिलेगी। शनिवार काे दिल्ली का तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जाे इस माैसम का अधिकतम था।
उधर पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश हो रही है।
मेघालय में बादल फटने से तबाही: राज्य के पश्चिमी गारो पर्वतीय जिले के कई गांवों में शनिवार रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रक्सामगरे और तिक्रीकिला तालुका में भीषण बारिश से कई गांवों में पानी भर गया। कलेक्टर राम सिंह के मुताबिक, बाजार, स्कूल और घर जलमग्न हो गए हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।
सिक्किम में भूस्खलन : उत्तरी जिले में कुछ दिन से हाे रही बारिश के बीच रविवार काे हुए भूस्खलन से एक महिला की माैत हाे गई। दाे अन्य घायल हाे गईं।
असम में भारी बारिश के आसार: माैसम विभाग ने असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानाें पर अगले 24 घंटाें में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के आसार जताए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here