वरिष्ठ कांग्रेसियों को अहम जिम्मेदारी

  • कांग्रेस भी एक्शन में
  • लोकसभावार नियुक्त किए पर्यवेक्षक

देहरादून: लोकसभा चुनाव के मध्य नजर कांग्रेस भी एक्शन में आ गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर टिहरी लोकसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पौड़ी लोकसभा के लिए उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, हरिद्वार लोकसभा के लिए पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, नैनीताल लोकसभा के लिए पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल एवं अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि फरवरी को आयोजित प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों से प्राप्त नामों पर चर्चा की गई थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के सुझाव पर सर्वसम्मति से तय किया गया था कि जिला एवं शहर कमेटियों से प्राप्त नाम केन्द्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जायेंगे और लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त करने की आम राय ली जाएगी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि बैठक में निर्णय के तहत लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं, जो अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करेंगे और प्रत्याशी चयन हेतु अपनी आख्या प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here