कांग्रेस ने यूपी में किया संगठन का विस्तार

    • 3 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, 53 सचिव बनाए

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस यूपी में अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुट गई है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है। इसमें जातीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए तीन नए उपाध्यक्ष, 13 नए महासचिव और 53 सचिव बनाए गए हैं।
    पार्टी यूपी के 75 जिलों को कवर करना चाह रही है, इसके लिए अब कार्यकर्ताओं को संगठन में पद दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विश्वविजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार 13 नए महासचिव और 53 सचिव बनाए गए हैं
    विस्तार से सूची देखें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here