- फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच में पुल के पास हुआ हादसा, एक शव बरामद
उत्तरकाशी। जिले के बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ट्रक खाई में गिर गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे। तीनों स्थानीय हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रक जानकीचट्टी से लौट रहा था। रास्ते में यह हादसा फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच में पड़ने वाले पुल के पास हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। एक शव बरामद कर लिया गया है। बाकी अन्य दो की तलाश जारी है।
उधर उत्तरकाशी के नौगांव में थली मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से मंजियाली के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।
वहीं पिथौरागढ़ में घाट पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। यहां हल्द्वानी और टनकपुर जाने वाले कई वाहन फंस गए हैं। बारहमासी सड़क पर काम चलने के कारण यहां मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है। जेसीबी द्वारा मलबे को हटाया जा रहा है