उत्तरकाशी जिले में बढ़े साढ़े 16 हजार वोटर

  • इस बार गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 13452 कम हो गये मतदाता
  • जिले की तीनों विस क्षेत्रों में दो लाख 21 हजार 92 लोग डालेंगे वोट

उत्तरकाशी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिये चुनाव आचार संहिता के लागू होने पर जिले में चुनाव सरगर्मी तेज होने लगी है। जिले में वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 16,494 मतदाता बढ़े हैं। जिसके चलते इस बार जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्रों में दो लाख 21 हजार 92 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। जिले की पुरोला विधान सभा क्षेत्र में पहले के चुनाव की अपेक्षा 4961 तथा यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र में 4984 मतदाता बढ़े है, जबकि गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 13452 मतदाता कम हुए हैं।
जिले में टिहरी लोकसभा के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में एक लाख 14 हजार 48 पुरूष और एक लाख 7 हजार 44 महिला मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या इससे अलग है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पुरोला विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 63,741, यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र में 65,564 तथा गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 95,293 थी। जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या पुरोला विधान सभा क्षेत्र में 68,702, यमुनोत्री विधान सभा में 70548 तथा गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 81,841 है।
पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में पुरोला और यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्रों में इस बार 9945 मतदाता बढ़े है। जबकि गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 13452 मतदाताओं की संख्या कम हुई है। वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव के मतदाताओं की स्थिति पर यदि नजर डाली जाये तो इस दौरान पुरोला विधान सभा क्षेत्र में 67,153, यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र में 69,538 तथा गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 81,121 मतदाता रहे है। विधान सभा चुनाव की तुलना में पुरोला में 1549, यमुनोत्री में 1010 मतदाता बढे है। जबकि गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 14172 मतदाता कम हुये हैं।
विधान सभा चुनाव में जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 2,17,812 रही। जो इस बार के लोकसभा चुनाव में मात्र 3280 मतदाता अधिक है। 2014 में हुये लोकसभा चुनाव में 2,04,598 मतदाताओं में से 1,15,494 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस दौरान संपूर्ण जिले में मतदान का प्रतिशत 56.14 प्रतिशत रहा है। विधान सभा क्षेत्र के हिसाब से पुरोला विधान सभा क्षेत्र में 37,893, यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र में 34,691 तथा गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 42,910 मतदाताओं ने वोट डाला है। इस तरह का पुरोला में 59.44 प्रतिशत, यमुनोत्री में 52.91 प्रतिशत व गंगोत्री में 56.99 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्तमान में 17वीं लोकसभा चुनाव के लिये सियासत तेज हो गई। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा कांग्रेस समेत अन्य सभी दलों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। जिससे फिलहाल मामला शांत दिखाई दे रहा है। कांग्रेस जहां राहुल गांधी की देहरादून में 16 मार्च को प्रस्तावित रैली की तैयारी में जुटी है। वहीं भाजपा अंदरखाने चुनाव की तैयारी के बारे मंथन कर रही है। जिले में फिलहाल चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच ही केंद्रित होता दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here