उत्तराखंड : हत्या कर महिला का शव नाले में फेंका

हरिद्वार। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में महिला का शव बोरे में बंद करके नाले में डाला हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 साल है। गले पर निशान भी हैं। ऐसे में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। शरीर पर धारदार हथियार के निशान नहीं हैं। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे नाले में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। महिला हुलिये से मिडिल क्लास परिवार की लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here