उत्तराखंड : खुद आग में झुलसी झाड़ियां जला रही महिला, मौत

फाइल फोटो

बागेश्वर। जनपद के मंडलसेरा में घास के प्लाट में झाड़ियों को जला रही बुजुर्ग महिला खुद आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह करीब आठ बजे मंडलसेरा निवासी शांति देवी (60) पत्नी दीवान सिंह घर के पास घास के प्लाट में कंटीली झाड़ियों को जला रही थी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। शांति देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।
परिवार और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक महिला बुरी तरह जल चुकी थी। लोग महिला को गांव के ही जिला अस्पताल लेकर गए। डॉ. प्रदीप चौधरी ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here