उत्तराखंड : प्रेमी के प्रेम में अंधी महिला ने अपने पति के साथ किया ये सुलूक!

ऊधमसिंहनगर। दीपावली की रात यानी 14 नवंबर की रात गांव रम्पुरा काजी में दो चारपाइयों पर मच्छरदानी लगाकर पत्नी सुरजीत कौर और दो बच्चों के साथ सो रहे जसवंत सिंह की कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जसवंत की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जसवंत की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।
जसवंत हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश भट्ट और सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि चारपाई पर बगल में सो रही पत्नी सुरजीत कौर को भनक तक नहीं लगी। इसी शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सुरजीत कौर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आखिर सुरजीत कौर टूट गई और उसने सब सच उगल दिया। इस पर मृतक की पत्नी के प्रेमी रणजीत सिंह निवासी गांव भोगपुर डैम गुरुद्वारा तीरथनगर पतरामपुर (जसपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर तमंचा, खोखा और धमकी भरे मिले पत्र की डायरी भी बरामद कर ली है।
एएसपी ने बताया सुरजीत कौर और रणजीत सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ रहना चाहते थे। इसी के चलते दोनों ने जसवंत को मारने की साजिश रच डाली। सुरजीत कौर और उसके प्रेमी रणजीत सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना स्थल पर धमकी भरा पत्र और समुदाय विशेष वर्ग की सफेद टोपी रख दी थी। हत्यारोपी रणजीत सिंह ने धमकी भरा पत्र अपने 13 वर्षीय भतीजे से लिखवाया था। सुरजीत कौर और रणजीत सिंह की पांच साल पहले जसपुर में एक शादी समारोह के दौरान मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों के बीच प्रेम बढ़ता चला गया। इसका पता जसवंत सिंह को भी लग चुका था।
जसवंत सिंह के 10 साल तक संतान न होने पर उसने अपने भाई मलकीत सिंह के बेटे प्रदीप सिंह को गोद लिया था। उसके बाद पुत्र सुखदेव सिंह पैदा हुआ। हालांकि सुखदेव को सुरजीत कौर अपने प्रेमी रणजीत सिंह का ही बताती है। जसवंत सिंह हरियाणा सहित अन्य स्थानों पर मजदूरी करने जाता रहता था। इस दौरान प्रेमी रणजीत सिंह का सुरजीत के पास आना जाना लगा रहता था। सुरजीत कौर के जेल में जाने के बाद उसके दोनों बेटों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here