देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलते ही बारिश और बर्फबारी की दौरा शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून समेत चार जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि और बारिश की आशंका है। जबकि, चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। शनिवार सुबह देहरादून सहित राज्य से सभी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। लगातार हो रही रही बर्फबारी से चमोली जनपद में 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। वहीं जिले में तड़के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में भी बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल और कुमाऊं के दो हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
Latest article
उत्तराखंड: सौतेली माँ की हैवानियत, मासूम बच्ची की हत्या कर गड्ढे में दफनाया शव…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के काशीपुर में एक सौतेली मां द्वारा अपनी 8 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज...
उत्तराखंड: लोकतंत्र का हिस्सा बनकर मतदान के बाद बुजुर्ग महिला ने त्यागे प्राण
रामनगर। उत्तराखंड में बीते कल 19 अप्रैल शुक्रवार को पांच सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ। जिसमें गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार,...
उत्तराखंड: 12 साल की बच्ची पर गुलदार ने किया हमला, ऐसे बची जान
टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत पिपलोगी में शुक्रवार रात गुलदार ने एक बच्ची पर झपट्टा मार दिया।...