पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना

  • कल से चार दिन तक पहाड़ों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना है। अगले चार दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। आज शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी और शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार से सोमवार तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी और शेष जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट भेजा है। हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले यात्रियों को इस साल आस्था पथ पर शायद ही बर्फ देखने को मिलेगी। पिछले साल जहां आस्था पथ पर भारी बर्फ के साथ विशालकाय हिमखंड आए हुए थे, वहीं इस साल बहुत कम बर्फ है। हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया दल मौसम खराब होने के कारण आधे रास्ते से ही लौट आया है। दल ने बताया कि मार्ग पर बहुत कम बर्फ है।
गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया था। सेवा सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते हम हेमकुंड साहिब तक नहीं पहुंच पाए। इस साल आस्था पथ पर काफी कम बर्फ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here