उत्तराखंड : आसमान पर पारा, आज इतने डिग्री तक पहुंचेगा!

कोरोना के साथ ही सूर्यदेव भी…  

  • दून में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा पारा, गर्मी और उमस ने किया बेहाल
  • राजधानी में इस साल पहली बार 39 डिग्री के पास पहुंचा पारा

देहरादून। बढ़ते पारे ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। मौसम विभाग ने आज रविवार को भी भीषण गर्मी के आसार जताए हैं। दून और आसपास के इलाकों में शनिवार को पारा रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था।
इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। मौसम केंद्र का मानना है कि आज भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।
शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो इस साल का अब तक सबसे अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.5 तक पहुंच गया। तापमान में रिकॉर्ड बढ़त से दिन और रात दोनों की गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में सुबह से ही उमस बहुत ज्यादा महसूस हुई। धूप निकलने के बाद गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर बाद तापमान में उछाल आया। शाम को हल्की हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन रात होते-होते एक बार फिर उमस बढ़ गई।
मौसम केंद्र के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब आधे डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। मई माह में अभी एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना कम है। इससे लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here