उत्तराखंड : आज सोमवार दोपहर तक मिले 23 पॉजिटिव, कुल मरीज हुए 929

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज सोमवार को दोपहर तक प्रदेश में 23 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें चंपावत जिले में 15 और हरिद्वार में  8 संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पहले रविवार को प्रदेश में 173 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार को चंपावत में 15 और हरिद्वार में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे पहले बीते रविवार को 11 जिलों में 173 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 49 संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें 22 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। 17 दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, एक आढ़ती निरंजनपुर मंडी और पांच संक्रमित मुंबई और चार दिल्ली से आए थे।

नैनीताल जिले में 31 संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है। जबकि हरिद्वार जिले में संक्रमित पाए गए 17 मरीज मुंबई से लौटे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 20 संक्रमित मरीजों में पांच महाराष्ट्र, एक प्रयागराज उत्तर प्रदेश, एक चेन्नई, दो मध्य प्रदेश, दो बिहार, दो बंगलूरू, एक हिमाचल से लौटे हैं और तीन मरीज संपर्क में आए हैं।
अल्मोड़ा जिले में 18 संक्रमित मरीजों में 15 मुंबई, दो दिल्ली और एक हापुड़ उत्तर प्रदेश से आया है। पौड़ी जिले में छह संकमित मरीज मिले हैं। इसमें चार दिल्ली और दो मुंबई से लौटे हैं। उत्तरकाशी में सात संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। टिहरी में तीन संक्रमित मरीजों में दो मुंबई से आए हैं। जबकि एक मरीज संपर्क में आया है। चंपावत जिले में तीन हेल्थ वर्कर और एक पुलिस कर्मी संक्रमित पाया गया। चमोली जिले में संक्रमित दो मरीज दिल्ली से आए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में एक संक्रमित मरीज दिल्ली से लौटा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here