उत्तराखंड : इन 12 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले और मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून। आज बुधवार को शासन ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए और कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शासनादेश के अनुसार पीवीके प्रसाद अपर पुलिस महानिदेशक अतिरिक्त प्रभार बने। अमित सिन्हा से पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस का प्रभार हटाया गया है। अमित सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार अतिरिक्त प्रभार बनाया गया।
संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ का प्रभार हटा लिया गया है। एपी अंशुमन पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध और एसटीएफ बने। एपी अंशुमन को पुलिस महा निरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार मिला। पूरण सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण बने। रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक दूरसंचार मिला। नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता का प्रभार मिला। मुख्तार मोहसिन पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस बने। नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मिला। नारायण सिंह उप पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी बने। राजीव स्वरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्र नगर बने। अजय सिंह को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here