उत्तराखंड : आज से अगले 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी!

देहरादून। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लू चलने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। ज्यादा तापमान के कारण राज्य में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका जताई गई है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 29 अप्रैल तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।मैदानी क्षेत्रों में 39 से 41 डिग्री और पहाड़ पर अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बारिश के लिहाज से भी ये महीना सूखा बीत रहा है। राज्यभर में इस महीने अभी तक 79 फीसद कम बारिश हुई है। चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार एवं नैनीताल जिलों में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। देहरादून, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा में भी नाममात्र की बारिश हुई।

यहाँ भी पढ़ें : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी ,मास्क ना लगाने पर जुर्माना

बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी में स्थिति थोड़ी बेहतर है। आने वाले चार दिनों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में चार हजार मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ पिघलने की दर और बढ़ सकती है। जिससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here