उत्तराखंड : सरकार और संगठन में ऑल इज वेल!

  • भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा, विधायकों की नाराजगी और बगावत को लेकर फैलाई जा रही खबरें कोरी अफवाह

देहरादून। भाजपा संगठन ने विधायकों की त्रिवेंद्र सरकार से नाराजगी की खबरों का खंडन किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि विधायकों की नाराजगी और बगावत को लेकर फैलाई जा रही खबरें  कोरी अफवाह हैं। संगठन और सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है।
भंडारी ने कहा कि विधायकों का केंद्रीय नेतृत्व से मिलना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, इन मुलाकातों को लेकर मीडिया में जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वो कोरी बकवास हैं। सभी लोग एक टीम की तरह एकजुट होकर उत्तराखंड की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। कोई विधायक सरकार से नाराज नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की हर विधानसभा में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति वाली सरकार राज्य को विकास पथ पर ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सरकार ने जनहित में बहुत से सख्त और अच्छे फैसले लिए हैं। पार्टी संगठन के लोग और तमाम उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के कार्य में शिद्दत से जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here