अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने चार हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 20 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को हराया। वहीं अन्य प्रत्याशी 1000 वोट के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए।
सल्ट विधानसभा सीट के पिछले नतीजे
- साल – विजेता – – पार्टी – रनर अप – पार्टी
- 2002 – रंजीत रावत – कांग्रेस – मोहन दीवान – भाजपा
- 2007 – रंजीत रावत – कांग्रेस – दिनेश सिंह – निर्दलीय
- 2012 – सुरेंद्र जीना – भाजपा – रंजीत रावत – कांग्रेस
- 2017 – सुरेंद्र जीना – भाजपा – गंगा पंचोली – कांग्रेस
इस बार के प्रत्याशी
- भाजपा – महेश जीना
- कांग्रेस – गंगा पंचोली
- सर्वजन स्वराज पार्टी – शिव रावत
- उक्रांद समर्थित – पान सिंह
- पीपीई डेमोक्रेटिव – नंद किशोर
- उपपा – जगदीश चंद्र
- निर्दलीय – सुरेंद्र सिंह
सल्ट विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर
- कुल मतदाता- 95,241
- पुरुष मतदाता- 48,682
- महिला मतदाता- 46,559
- सर्विस मतदाता- 911
- दिव्यांग मतदाता- 561
- मतदान स्थल- 136
- मतदान केंद्र- 129
- पड़े मत- 43.28 प्रतिशत