देहरादून : बंधक बनाकर 3 घरों को लूट ले गये बदमाश

देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर और बनियावाला इलाके में आज शनिवार तड़के एक साथ तीन घरों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना आज शनिवार तड़के लगभग 3:00 बजे के आसपास की है। सबसे पहले हथियारबंद बदमाशों ने गोरखपुर इलाके में दो घरों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश मकान के दरवाजे की जाली काटकर घर में दाखिल हुए। इसके बाद सोते घर वालों को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाशों ने सबसे पहले महिलाओं और बच्चे को कमरे में बंद किया। घर में दो महिलाएं वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और उनका भांजा भी था। वहीं गोरखपुर चौक के पास ही बदमाशों ने एक और घर को लूटा।
तीसरी घटना गोरखपुर चौक से कुछ दूरी पर स्थित बनियावाला इलाके की है। यहां एक घर में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां नितिन नाम के एक युवक के घर पर भी चोरी हुई। उसे सुबह इसका पता चला। तीन घरों में तीन हथियारबंद बदमाशों द्वारा चोरी और लूटपाट की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here