मसूरी। आज रविवार को यहां आईटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। जिसमें 39 यात्री सवार थे। हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।आज रविवार दोपहर मसूरी देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी गेट के पास ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते हुए आईटीबीपी के जवान और पुलिस मौके पर पहुंचे। बस में 39 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोटें आई है। सूचना मिलने पर डीएम सोनिका सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिर वह घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं। इस हादसे में घायल 10 लोगों को आईटीबीपी के अस्पताल भेजा गया है। जबकि, कुछ का इलाज मसूरी उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Latest article
हरदा ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उठाए सवाल, कहा- यात्रा सिर पर लेकिन...
देहरादून। आगामी 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 की शुरुआत हो...
मुश्किल में फंसी तमन्ना भाटिया! महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन, जानें क्या है...
मुंबई। साउथ की सुपरस्टार लेडी तमन्ना भाटिया मुश्किल में पड़ गई हैं। एक्ट्रेस को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 2023 के अवैध आईपीएल...
उत्तराखंड: क्षत-विक्षत मिला युवक का शव, गुलदार के हमले की आशंका
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नौखू गांव में एक शख्स का बिना सर और बिना पैर का शव मिलने से सनसनी फैल...