उत्तराखंड से मोदी कैबिनेट में त्रिवेंद्र की मजबूत दावेदारी!

  • उत्तराखंड के तीरथ, बलूनी और भट्ट भी लाइन में
  • शुक्रवार तक मंत्रिमंडल विस्तार के औपचारिक ऐलान की संभावना

देहरादून। पिछले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह और भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ अहम बैठक की थी। इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े नामों को फाइनल करने से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी कयासबाजी के तहत देश के बड़े राज्य उत्तरप्रदेश और छोटे राज्य उत्तराखंड को केंद्रीय मंत्रिमंडल में खास तवज्जो दी जा सकती है। उत्तराखंड से दो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी और अजय भट्ट की भूमिका क्या होगी। इस पर भी सभी की नजर टिकी हुई हैं। सूत्रों के हवाले से गुरुवार या शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार का औपचारिक ऐलान भी हो सकता है। विदित हो कि भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड के दो मुख्यमंत्रियों को हटाने के बाद खटीमा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को सीएम की कुर्सी सौंपकर भरोसा जताया है। साथ ही इन दो मुख्यमंत्रियों को संतुष्ट करने के लिए केंद्र में कोई अहम भूमिका दी जा सकती है। जिसमें वरिष्ठता के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का दांव मजबूत माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here