यमुनोत्री हाईवे पर बारातियों को वापस लेकर आ रहा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में देर रात को थाना धरासू क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री पर कल्याणी गाँव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह वाहन जनपद टिहरी गढ़वाल से बारात लेकर वापस बड़कोट वापस आ रहा था। वाहन अनियंत्रित होकर कल्याणी के पास 10 मीटर नीचे गिरा और पलट गया। जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में कुल 17 लोग सवार थे। जिनमें से 04 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। मौक़े पर पहुँचे थाना धरासू पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु ज़िला चिकित्सालय चिन्यालीसौड में भर्ती करवाया गया। गंभीर रूप से घायलों में राजेश पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी खांड़,राजेश चंद्र पुत्र तोलचंद्र निवासी गंगटाड़ी, कुलवंती पत्नी आलेंद्र सिंह निवासी कंड़ारुगांव, नौगांव,जगतचंद्र पुत्र सुरमन सिंह निवासी नागाणगांव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here