उत्तराखंड की बेटी ने दुनियाभर में बढ़ाया मान

रचा इतिहास

  • भारतीय सेना में मेजर हैं भिलंगना विकास खण्ड के पोखाल निवासी सुमन गंवानी
  • 2018 में एक वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए दक्षिण सूडान में थीं तैनात
  • वर्ष 2019 में अपना महत्वपूर्ण मिशन पूरा करके भारत लौट आई हैं मेजर सुमन
  • 29 मई को मिलेगा संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर 2019 अवार्ड

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी और भारतीय सेना की मेजर सुमन गवानी को 29 मई को संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर 2019 के अवार्ड के लिए भारत से उनको चुना गया जैसे ही इस अवार्ड की घोषणा हुई तो पूरे देश के साथ उत्तराखण्ड में खुशी की लहर छा गयी।
गौरतलब है कि 29 मई को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के हाथों मेजर सुमन गवानी को यह सम्मान मिलेगा। उनके पिता प्रेम सिंह गवानी ने बताया है कि हम खुशी के साथ अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज सुमन ने अपनी कामयाबी से उत्तराखंड का परचम दुनिया में फहराया है।

उन्होंने बतया कि मेजर सुमन गवानी एक साल के लिए सयुंक्त राष्ट्र मिशन के लिए दक्षिण सूड़ान में तैनात थीं। वर्ष 2019 में सुमन मिशन पूरा करके भारत लौटी थीं। संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट अवार्ड के लिए दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात भारतीय सेना की मेजर सुमन तथा ब्राजील की सेना की एक कमांडर का चुनाव करते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनिया गुतारेस ने मेजर सुमन गवानी को प्रभावशाली आदर्श बताया। ब्राजील नौसेना की अधिकारी कमांडर कर्ला मोंटेइरो डे कास्त्रों अराजो को संयुक्त राष्ट्रीय शांतिदूत अंतरराष्ट्रीय दिवस के दिन 29 मई को आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here