यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर अचानक भूस्खलन, किसी तरह 80 यात्री सुरक्षित निकाले

देहरादून। आज मंगलवार सुबह उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। भिडियालीगाड़ में भूस्खलन होने के कारण यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया।
भूस्खलन के कारण वहां फंसे यात्रियों में से आज दोपहर तक एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा 80 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले माह भी यहां भूस्खलन हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here