उत्तराखंड : …तो टीडीसी कर्मी का था खेत में मिला इंसानी पंजा!

  • खेत में गुड़ाई करने के दौरान मजदूरों को इंसानी पैर का पंजा मिलने से मचा हड़कंप

पंतनगर। ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर में खेत में गुड़ाई करने वाले मजदूरों को इंसान के दाहिने पैर का पंजा मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधान पूरण सिंह बिष्ट के भतीजे गोधन बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह खेत की गुड़ाई करने के लिए मजदूर लगाए गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे गुड़ाई करते हुए एक मजदूर ने आधे कटे पैर के इंसानी पंजे को देखा और इसकी सूचना उनको दी। उन्होंने पुलिस को इस बाबत बताया तो पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। वहीं यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
उप निरीक्षक विपुल जोशी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार की रात पूर्व प्रधान पूरन बिष्ट के खेत से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर टीडीसी कर्मी इंद्रजीत की मौत हो गई थी। जिसमें उसके दाएं पैर का आधा पंजा भी कट गया था। अंधेरा होने के कारण काफी खोजबीन के बाद भी इंद्रजीत का पंजा नहीं मिला था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसी के पंजे को संभवत: कुत्ते आदि घसीट कर खेत तक ले गए होंगे। इंद्रजीत के परिजनों से पुष्टि कर ली गई है कि अंतिम संस्कार के समय उसके पैर का पंजा गायब था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here