उत्तराखंड के चार अफसरों को मिलेगा पुलिस पदक, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड से चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। साथ ही एक एसआई को अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इनकी सूची जारी कर दी है।
इनके अलावा आज शनिवार को आठ पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए डीजीपी अनिल रतूड़ी झंडारोहण के बाद सम्मानित किया। 

पुलिस पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी
– करन सिंह नगन्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा। 
-दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी ऊधमसिंह नगर।
-कैलाश चंद्र पंवार, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ। 
-पितृशरण बहुगुणा, उप निरीक्षक आरमोरर, पुलिस मुख्यालय। 

केंद्रीय गृहमंत्री पदक
गृह मंत्री अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए कमलेश कुमार भट्ट, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंह नगर को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित करेंगे। 

विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान 
-श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून
-लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून
-देवेंद्र सिंह पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर

सराहनीय सेवा सम्मान
-सुरजीत सिंह पंवार, अपर अधीक्षक, उप सेनानायक एटीसी हरिद्वार 
-मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, जनपद हरिद्वार 
-प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर
-डॉ. जगदीश चंद्र, अपर अधीक्षक, उप सेनानायक आईआरबी प्रथम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here