त्रिवेंद्र ने शिव कथा श्रवण कर जनमानस के लिए की मंगल कामना

डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत खेड़ा मंदिर, माजरीग्रांट में पावन श्रावण मास की संध्या में संगीतमय भजन कार्यक्रम में भगवान शिव की कथा को श्रवण किया।

उन्होंने कहा कि कण-कण में परमात्मा विराजमान हैं। शिव भक्ति का करने का सौभाग्य हर व्यक्ति को नहीं मिलता है। इसके लिए तन के साथ अपने मन को प्रभु में समर्पण करने की जरूरत है। कथा श्रवण करने मात्र से ही सारे कष्टों का निवारण हो जाता है। उन्होंने भगवान शिव के दर पर समस्त प्रदेश के जनमानस के लिए मंगल कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here