अल्‍मोड़ा जिले में बारिश का कहर, पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत

अल्‍मोड़ा। उत्तराखंड में दो दिन की​ बारिश ने गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जमकर कहर बरपाया। अल्‍मोड़ा जिले में बारिश से भिकियासैंण तहसील के रापड गांव में पहाड़ी से मलबा आने के कारण एक मकान ध्‍वस्‍त हो गया। हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए। कुछ लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं कपकोट के भनार गांव के एक युवक पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। अल्‍मोड़ा में हीरा डूंगरी नामक जगह पर एक मकान की दीवार गिरने से किशोरी अरुमा सिंह पुत्री त्रिलोक सिंह मलबे में दब गई। जबकि 10 मकान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। भिकियासैंण के रापड गांव में मूसलधार बारिश से आनंद सिंह नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी उम्र 60 वर्ष के मकान पर पहाड़ी से मलबा आ गिर। वह कुछ समझ पाते तब तक मलबे से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आनंद सिंह नेगी की पत्नी उषा उम्र 55 वर्ष ने भागकर जान बचाई। जबकि आनंद सिंह नेगी व उनके बड़े भाई गोवर्धन सिंह की लड़की के दो बच्चे तन्नू पुत्र मदन सिंह 12 वर्ष व किरन पुत्री मदन सिंह उम्र 16 वर्ष के दो किशोर मलबे में दब गए। घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य अब भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here