रुड़की। यहां लालकुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को रविवार देर रात एक नकाबपोश बदमाश ने उनके घर के सामने ही गोली मार दी। गनीमत यह रही कि गोली महिला के पेट के पास से लगती हुई बाहर निकलती चली गई। जिससे महिला घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना पीड़िता के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। परिजन महिला को सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here